चतरा, अप्रैल 7 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड के जांगी पंचायत अंतर्गत जरही के गुरवाही में दूसरे दिन भी हाथियों का उत्पात जारी रहा। इस दौरान हाथियो के झुंड ने पवन कुमार के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि किसानों के फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। पवन ने बताया कि रात को खाना खाकर सो गये। रात को अचानक आ धमके और उत्पात मचाना शुरू कर दिये। किसी तरह घर के सभी लोग जान बचाकर भागे और आसपास के लोगो को जगाया। सभी लोग मिलकर पटाखा और मशाल जलाकर दूसरे ओर खदेड़ा। पवन व किसानों ने वन विभाग से फसल व घर की क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.