सिमडेगा, फरवरी 6 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के समसेरा डेराटोली में और बरटोली में हाथियों ने चार ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। समसेरा बरटोली में सुखमणि देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं हाथियों ने डेराटोली में कैरोलिना कुल्लू,ब्रिशियस कुल्लू और सिया कुंडलना के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...