लातेहार, जनवरी 4 -- बारियातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के साल्वे पंचायत के टोंगरी टोला साल्वे में बीते रात तीन हाथियों ने एक गरीब किसान का मक्का और धान खाकर काफी नुकसान पहुंचाया है। पंचायत के मुखिया राजीव भगत ने सूचना पाकर पीड़ित परिवार से मिलते हुए सहयोग देने की बात कही। वहीं पीड़ित सबिता देवी पति चंद्रदेव उरांव ने बताई कि खेती के समय उधार लिया गया महाजन को चुकता करने के लिए 20 क्विंटल धान और 20 क्विंटल मक्का सहित चावल रखा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...