सिमडेगा, मार्च 28 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों में हाथियों ने एक महिला सहित दो ग्रामीणों को कूचल कर मार डाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पहली घटना बानो थाना क्षेत्र के बुरूइरगी गांव की है। यहां गुरुवार की रात हाथियों ने गांव में उत्पात मचाया। इसी क्रम में गांव निवासी विकास ओहदार हाथियों के बीच में फंस गया। हाथियों ने विकास ओहदार को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, वार्ड सदस्य संदीप समद, झामुमो नेता तनवीर हुसैन वनपाल लखिंद्र सिंह को लेकर घटनासथल पहुंचे। मौके पर वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रुप में दस हजार रुपए प्रदान किए। वहीं दुसरी घटना पाबुड़ा पंचायत स्थित जमांग गांव में घटी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.