नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ट्रेन की टक्कर से होने वाली हाथियों की मौत की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने अति संवेदनशील 1,158 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर सेंसर लगाने की मंजूरी दी है। नई तकनीक से ऐसी दुर्घटनाएं शून्य स्तर पर पहुंचने की संभावना है। रेलवे बोर्ड ने गत वर्ष गजराज सिस्टम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक पर लगाने फैसला किया था। इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद रेलवे बोर्ड ने गजराज सिस्टम को संपूर्ण अति संवेदनशील 1,158 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर लगाने को मंजूरी दे दी है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम (आईडीएस) पर आधारित है, जो ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के जरिए काम करती है। अधिकारी ने बताया कि यह तकनीक पटरियों के किनारे बिछी हुई ओए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.