हजारीबाग, फरवरी 14 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । हजारीबाग जिले में हाथियों के हालिया हमलों की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) में जिला प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए और स्थिति की सतत व कड़ी निगरानी पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने हाथियों के हमलों पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। आमजन की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 8002529349 एवं 8002529348 जारी किए गए हैं। प्रशासन ने वन विभाग, पुलिस प्रशासन एवं सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.