गुमला, जनवरी 31 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के दुम्बो पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दुम्बो पीपरटोली,खक्सीटोली व चम्पाटोली के आस-पास 16 जंगली हाथियों के झुंड के प्रवेश से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। हाथियों के झुंड से खतरे का साया तो मंडरा ही रहा है,लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस खतरे को टालने के बजाय ग्रामीण खुद उसे न्योता दे रहे हैं। जंगली हाथियों की मौजूदगी से ज्यादा भयावह स्थिति ग्रामीणों की वही बेकाबू भीड़ है,जो कानून, प्रशासनिक आदेश और अपनी जान की परवाह किए बिना गजराज को उकसाने में जुटी है। हाथियों के खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा क्षेत्र में धारा163 निषेधाज्ञा लागू की गई है,जिसके तहत भीड़ एकत्रित करने पर रोक है। इसके बावजूद भरनो के इन इलाकों,सड़कों और खेतों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हाथियों को देखने तमाशबीन बने हुए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.