बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। रेलवे प्रशासन वन्य जीव प्राणियों (हाथियों) की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। रेल ट्रैक पर आने वाले हाथियों के बचाव हेतु नई तकनीक एआई इनेबल्ड इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम का उपयोग करेगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के 99.18 रूट किमी के एरिया में एआई इनेबल्ड इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा। इससे हाथियों की सुरक्षा बेहतर होगी। यह सिस्टम डिस्ट्रीब्यूटेड एकॉस्टिक सेंसर (डैस) के जरिये ट्रैक पर हाथियों के मौजूदगी को बता देगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के 99.18 रूट किमी तक यह सिस्टम लगेगा। पहले चरण में 24 रूट किमी तक सिस्टम ट्रैक पर लगेगा। जिसमें लालकुआं-गुलरभोज 15.8 किमी, छतरपुर-हल्दी रोड 1.2 किमी, हल्दी रोड-लालकुआं 2.7 किमी, पंतनगर-लालकुआं 1.2 किमी, लालकुआं-हल्द्वानी 3.2 किमी सम्मिलित है। क...