लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- पलिया रेंज के निषाद नगर घोला में हाथियों ने दूसरे दिन भी उत्पात मचाया। ग्रामीणों और वनकर्मियों ने मिलकर उन्हें दोबारा जंगल में खदेड़ दिया। हाथी बहुत ज्यादा फसलों को नुकसान नहीं कर पाएं है। साथ ही ग्रामीण भी हाथियों को लेकर सतर्क हैं। जंगली हाथियों का झुंड मझगई क्षेत्र को छोड़कर निषादनगर घोला क्षेत्र में पहुंच गया है। हाथी जंगल से निकल कर गन्ने के खेत में पहुंच जा रहे हैं पर यहां पर ग्रामीण पहले से सतर्क हैं। पलिया रेंजर विनय कुमार ने बताया कि हाथियों के झुंड ने सोमवार की रात में भी घोला क्षेत्र में धावा बोला था लेकिन ग्रामीणों व वनकर्मी पहले से सतर्क थे इसलिए हाथी फसल को ज्यादा नुकसान नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि हाथियों का दल निषाद नगर क्षेत्र में तीन दिन से दिखाई दे रहा है और दो दिन से किसानों के खेतों में घ...