पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। बाघ और इंसानों के बीच मानव वन्यजीव संघर्ष के लिए कुख्यात रहे पीटीआर में अब एक नई पहल की गई है। अब हाथियों और इंसानों के बीच बढ़ रहे मानव जीव संघर्ष को रोकने के लिए व प्रभावी अंकुश के लिए खास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। दो चरण में होने वाली कार्यशाला में प्रधान से लेकर वॉचर और बाघ मित्र के अलावा हाथी विशेषज्ञ भी रहेंगे। शुक्रवार को मरौरी ब्लाक के सभागार में प्रधान बाघ मित्र, वाचर आदि जुटेंगे। इन्हें दुधवा के विशेषज्ञ दबीर हसन आवश्यक जानकारियां देंगे और हाथियों के व्यवहार और अन्य आवश्यक जानकारियों से रूबरू कराएंगे। दूसरा सत्र सप्तझाल में पूरनपुर माधोटांडा आदि क्षेत्र के लोगों के साथ होगा। मूसेपुर में पिछली साल दो ग्रामीणों की जान लेने वाली हाथियों की नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आवाजाही बढ़ने के कारण यहां ...