सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा सत्र के माध्यम से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। विधायक ने सत्र के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के ठेठईटांगर, जलडेगा, बोलबा, बांसजोर आदि प्रखंडों में हाथियों का आंतक सालों भर रहता है। हाथियों द्वारा गरीबों के घरों को तोड़ने के साथ साथ घर में रखे अनाज को चट कर जाते हैं। वहीं खेतों में लगी धान की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं हाथियों के द्वारा जान माल का नुकसान भी पहुंचाया जाता है। इन दिनों हाथी दिन में ही एनएच में आकर घंटो जाम कर दे रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सदर अस्पताल में रेडियो लॉजिस्ट, सोनोलॉजिस्ट एवं टेक्नेशियन पदस्थापित कराने की मांग इधर विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने अल्पसूचित प्रश्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.