बहराइच, जनवरी 3 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कतर्निया सेंचरी और नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क में ने हाथियों की हलचल बढ़ी है। बार्डर के दोनों ओर हाथियों के झुंड आए दिन देखे जा रहे। इनकी हलचल वाले गांवों और रूट जिससे से यह निकल रहे हैं, उनकी पहचान होगी। यह कार्ययोजना डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने तैयार की है। इसका मकसद मानव व वन्य जीव संघर्ष को कम करना है। नेपाल की खुली सीमा होने के कारण खाता कारीडोर से नेपाली हाथियों का कतर्नियाघाट की सीमा में आने का सिलसिला दशकों पुराना है लेकिन प्राकृतिक कारीडोर के नष्ट होने व कतर्नियाघाट के जंगल की आबोहवा रास आने से हाथी अब भटकने लगे हैं। बीते वर्ष हाथियों की अधिक सक्रियता देखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने एक विस्तृत खाका तैयार किया है। ताकि फसलों को नुकसान और जान-माल के खतरे को रोका जा सके। ...