जमशेदपुर, जनवरी 8 -- रेलवे ने हाथियों की आवाजाही का हवाला देते हुए टाटानगर से चक्रधरपुर, राउरकेला, बड़बिल और गुवा के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनों का परिचालन 7 से 9 जनवरी तक रद्द कर दिया है। यह चौथी बार है जब इसी कारण से इन लोकल ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा झारसुगुड़ा से हटिया और विरमित्रापुर से बरसुआं के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जिससे कोल्हान और ओडिशा के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल में कई ऐसे एलीफेंट जोन हैं, जहां हाथियों का झुंड अक्सर विचरण करता है। वन विभाग से मिलने वाली सूचना के आधार पर ही ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यात्रियों का कहना है कि हाथियों के नाम पर लोकल और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है, जबकि इसी रूट पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.