कोडरमा, अप्रैल 12 -- जयनगर निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों की फसल को बर्बाद करने के साथ-साथ कई लोगों के चारदीवारी, तो कई लोगों के घर भी ध्वस्त कर दे रहे हैं। गुरुवार की रात लोहाडंडा, डंडाडीह आदि क्षेत्रों में 32 हाथियों का झुंड देखा गया। इस दौरान हाथियों द्वारा लोहाडंडा निवासी शंभू राम का मुर्गी फार्म को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जबकि केदार यादव का बाउंड्री भी ध्वस्त कर दिया। डंडाडीह निवासी पूर्व मुखिया अशोक यादव की खेत में लगी लगभग 20 केले का पौधे,पांच पपिता का पौधा नष्ट कर दिया। पांच कट्ठा में लगाए गए प्याज को तहस- नहस कर दिया। डंडाडीह निवासी बालेश्वर यादव के डेढ एकड़ में लगी गेहूं की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। हालांकि वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को भगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.