हाथरस, फरवरी 9 -- कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कटैला में हतौड़े से किया प्रहार वृद्ध महिला खेत पर बने कमरे में थी अकेली जिला अस्पताल से गंभीर हालत में किया रेफर, तोड़ा दम हाथरस-मुरसा, संवाददाता। कोतवाली मुरसान के गांव कटैला में रविवार दोपहर को एक वृद्ध महिला की हत्या कर लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने हथौड़ से प्रहार कर वृद्ध महिला को घायल कर दिया और उनके जेवर लूटकर फरार हो गए। घायल वृद्धा को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव कटैला निवासी 85 वर्षीय प्रेमवती देवी पत्नी हरप्रसाद रविवार दोपहर को अपने खेत पर बने मंदिर के कमरे में अकेली थीं। बताते हैं कि तभी उनको अकेला देखकर बदमाशों ने हथौड़े से सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर...