हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस, सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खेड़िया कला गांव के निकट सोमवार सुबह पूर्वोत्तर रेलवे टैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र ओमप्रकाश की मौत हो गई। ओमप्रकाश खेड़िया कला गांव निवासी ओंकार का बेटा था। वह गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था। घटना दोपहर उस समय हई जब वह स्कूल से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश स्कूल के पास नहर पुल के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वह तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ओमप्रकाश अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मेहनत-मजूदरी कर पर...