हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के कस्बा मेंडू के निकट रविवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पर एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान एमजी पालीटेक्निक संस्थान के इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष के छात्र के रूप में हुई। अलीगढ़ के गांव नगला सीर नाहा निवासी आकाश पुत्र सोमवीर हाथरस के एमजी पॉलिटेक्निक का छात्र था। आकाश रविवार देर शाम गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। देखने से प्रतीत होता था कि वह चलती ट्रेन से गिर गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात उसकी पहचान हो सकी और उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.