फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- नगला बीच क्षेत्र से गुजर रही नहर में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के इलाके में किसानों में हड़कंप मच गया है। हाथरस माइनर के ओवरफ्लो होने के कारण थाना रजावली क्षेत्र के गांव मंडनपुर सहित आसपास की गांवों के सैकड़ों किसानों की कई बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के नहर में अचानक पानी छोड़ा गया, जिससे पानी खेतों में घुस गया। देखते ही देखते कई बीघा जमीन पानी में डूब गई और फसलें गलने लगेंगी। इस आपदा से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से मांग की है कि नहर के जलस्तर को तत्काल नियंत्रित कराया जाए, जलभराव की निकासी कराई जाए और नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द राह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.