नई दिल्ली, फरवरी 5 -- हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सेना का जवान एक मुकदमे के सिलसिले में कार से पेशी पर आया था। लौटते समय घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक कार सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया। जैसे ही गाड़ी रोकी गई, हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान भागते पर कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई और शीशा भी टूट गया। जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और चारों लोग लगातार फायरिंग करते रहे। भागते समय पहले उसके पैर में गोली मारी गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद तीन और गोलियां मारी गईं, जिनमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। गोली लगने के बाद वह चिल्लाने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.