संभल, जनवरी 7 -- थाना क्षेत्र के पूरन पट्टी गांव के जंगल में पांच दिन पहले मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हाथरस जिले के निवासी सनी पुत्र हीरालाल के रूप में हो गई है। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था और पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भी जा चुका था। पीएम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। घटना दो जनवरी की जुनावई थाना क्षेत्र के पूरन पट्टी की सुबह नौ बजे की है, जब दुबारी खुर्द से पूरन पट्टी जाने वाले चकरोड पर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से गांजे की एक पुड़िया तथा पास में कपड़ों से भरा बैग मिला, हालांकि उसके पास कोई पहचान...