हाथरस, मार्च 17 -- हाथरस। रंग गुलाल, हींग के अलावा हाथरस का एक और कारोबार है जिसने देशभर में पकड़ बनाई है। जानकर हैरानी जरुर होगी लेकिन हाथरस निर्मित पूजा सामग्री से देश ही विदेशों में भी पूजा अर्चना की जाती है। शहर से देशभर में पूजा सामग्री सप्लाई की जाती है। करीब बीस सालों से शहर में पूजा सामग्री उत्पादन का कारोबार चल रहा है। समय के साथ इस कारोबार ने भी देशभर में पकड़ बना ली है। नवरात्र, हनुमान जयंती, शनि जयंती, दीवाली आदि मौकों पर देशभर में पूजा सामग्री भेजी जाती है। करीब एक दर्जन फैक्ट्रियां पूजा सामग्री का उत्पादन करती हैं। इस समय नवरात्र को देखते हुए फैक्ट्रियों में तेजी से काम चल रहा है। शहर में जगह जगह पूजा सामग्री बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। निर्माताओं की मानें तो आधुनिक पैकिंग और गुणवत्ता की वजह से हाथरस निर्मित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.