रांची, सितम्बर 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। पारंपरिक हातु सभा संघ तोरपा के अध्यक्ष दियांकेल गांव निवासी प्रेम प्रकाश तोपनो का गुरूवार शाम को कटक के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कूछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कटक में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को पैतृक गांव दियांकेल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रेम प्रकाश तोपनो काफी मिलनसार स्वभाव के थे। गांव में सबकी मदद करते थे। उनके आकस्मिक निधन पर विधायक सुदीप गुडिया, प्रमुख रोहित सुरीन, ग्राम प्रधान इमानुएल तोपनो, मुखिया शिशिर तोपनो, जिप सदस्य सुशांति कोंगाडी आदि ने शोक प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.