घाटशिला, जनवरी 31 -- पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता विद्युत उपकेन्द्र में बीते 18 जनवरी के मध्य रात्रि में 6 घंटे तक विद्युत कर्मचारियों को बंदी बना कर ट्रांसफॉर्मर को गैस कटर से काटकर लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के कॉपर की चोरी मामले का पुलिस ने 12 दिनों बाद ही खुलासा कर दिया है। चोरी करने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफतार कर जेल भी भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि होनहागा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस मामले में 10-11 अपराधकर्मीयों ने घटना को अंजाम दिया है। इस आरोप में पोटका थाना काण्ड सं.05/2025 दिनांक 19.01.2025 धारा 310(2) भा0न्या0सं0 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। काण्ड के अनुसंधान के क्रम में शामिल अज्ञात अपराधकर्मियों को मानवीय, तकनीकि संसाधन द्वारा इस तरह के पूर्व में अपराध में शामिल आपराधिक गतिविधि के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.