सराईकेला, फरवरी 23 -- राजनगर: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग( एनएच 220) मे सडक हादसा थमने का नाम नहीं ताज़ा मामला हेंसल स्थित छोटानागपुर कॉलेज के समीप रितिका ढाबा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में राजनगर प्रखंड के बोनकाटी टोला जोरटाड़ निवासी आनंद महतो (58) की मौत हो गई तथा पुत्र मोहित घायल हो गए. घटना सोमवार सुबह लगभग तीन बजे की बतायी जाती है.प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोरटांड निवासी आनंद महतो अपने पुत्र मोहित को टाटानगर रेलवे स्टेशन छोड़ने स्कूटी ( टीवीएस जुपिटर जेएच 06 वी 3784) से जा रहे थे. मोहित तमिलनाडु के ऊटी में कार्यरत है और ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक हाईवा से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.