घाटशिला, सितम्बर 11 -- पोटका, संवाददाता। शिकागो दिवस पर पूर्व सिविल सर्ज़न डॉ अरविंद कुमार लाल के हाता स्थित आवास में गुरुवार को माताजी आश्रम की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ भगवान रामकृष्ण परमहंस देव, जगत जननी मां सारदा देवी और स्वामी विवेकानंद जी की विशेष पूजा से की गयी। मौके पर सुनील कुमार डे ने कहा कि शिकागो दिवस भारत के लिए गौरव दिवस है। सन 1893 के 11 सितम्बर को शिकागो विश्व धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद जी ने अपने संबोधन में सनातन हिन्दू धर्म एवं भारत देश का गौरव बढ़ाया था। इसके बाद कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण कथामृत एक अनमोल धार्मिक ग्रंथ है। ग्रंथ में सभी मानव जाति के लिए शांति, भक्ति, ज्ञान, धार्मिक सद्भाव और प्रेम संदेश उल्लेखित है। इस अवसर पर सुधांशु शेखर मिश्र, कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.