नई दिल्ली, जनवरी 5 -- दिल्ली-एनसीआर इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन भरी हवाओं के चलते रविवार को दिनभर लोग परेशान रहे। हल्के बादलों के चलते के ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति रह सकती है। सोमवार सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। दिल्ली आने वाली हवा इस समय दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी-पश्चिमी है। यह हवा अपने साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात और रेगिस्तान के क्षेत्रों की गलन ला रही है, जिसके चलते दिन के समय भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 3 दिन 15-20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं; सुबह कोहरा करेगा परेशानदिल्ली का पालम इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.