गिरडीह, दिसम्बर 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ठंडी हवाओं का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस ठंड में धूप भी लोगों को राहत नहीं दिला पा रही है। पशु पक्षी सहित आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह होते ही लोगों को धूप निकलने का इंतजार बेसब्री से रहता है। घरों की छतों पर और बाहर दीवारों की आड़ में लोगों को धूप लेते देखे जा सकते हैं। महिलाओं को ठंड बढ़ने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ऊनी, गर्म जैकेट, स्वेटर, हाथों में दस्ताने व सिर पर ऊनी टोपी पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को ठंड से खासी परेशानी हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। गुरुवार की भांति शुक्रवार को तापमान थोड़ा ऊपर चढ़ा। लेकिन शीतलहरी लोगों को ठिठुराती रही। न्यूनतम तापमान 09.7 डिग्री और अधिकतम तापमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.