पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में पड़ रही कड़ाके ठंड ने न सिर्फ दिहाड़ी मजदूरों ठिठुरा रही है वरन उनके समक्ष रोजगार का संकट भी पैदा कर लिया है। हाड़ कंपाती ठंड के बावजूद दिहाड़ी मजदूर काम की तलाश में हर दिन दो हजार से अधिक संख्या में मेदिनीनगर सिटी में पलामू और लातेहार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड में निर्माण कार्य धीमा हो जाने के कारण दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। मजबूरी में बड़ी संख्या में मजदूर खाली हाथ घर लौट रहे हैं। मेदिनीनगर सिटी के रेड़मा चौक पर काम की तलाश में पांकी से गुरुवार को पहुंचे दिहाड़ी मजदूर रफीक अंसारी ने बताया कि काम ले लिए सुबह से चौक पर खड़े हैं। दस बजे तक कोई काम नहीं मिला है। अब खाली हाथ लौटना पड़ेगा। लातेहार के बरवाडीह से मेदिनीनगर पहुंचे रमेश कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.