गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में हाड़ कंपानेवाली ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 09.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। भीषण ठंड का असर बाजार पर भी पड़ने लगा है। ठंड के कहर से बाजार में सुबह और शाम सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर अथवा आग जलाकर तापते नजर आए। शाम ढलते ही ठंडी हवा से सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। बेघर और गरीबों को सर्द हवाएं परेशान कर रही है। हालांकि ठंड से राहत को गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के दिशा-निर्देश पर निगम प्रशासन ने कई स्थानों पर अलाव जलाए हैं। जिससे गरीबों को राहत मिल रही है। हालांकि बेजुबानों के लिए ठंड जानलेवा साबित हो रही है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.