लातेहार, जनवरी 6 -- बेतला, प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से जारी शीतलहरी और पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बेरहम ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग जलवान के अभाव में विभिन्न चौक-चौराहों पर कूड़े-कचरे जलाकर ठंड से बचने को विवश हैं। ऐसे में न तो बेतला में वन विभाग ने और न ही कुटमू चौक,केचकी रेलवे स्टेशन,अखरा यात्री शेड सरीखे सार्वजनिक स्थल में अलाव जलाने में बरवाडीह प्रशासन ने कोई दिलचस्पी दिखाई है। यह कुछ अलग बात है कि कुछ दिन पूर्व बेतला मुखिया मंजू देबी के सक्रिय पहल पर कुटमू चौक में अलाव जलाया गया था। पर पर्याप्त जलावन के अभाव में वह भी महज दो दिन बाद बंद हो गया। इसबारे में बेतला के वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि ठंड के मद्देनजर अलाव जलाने के लिए विभाग से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। सच्चाई...