बोकारो, जनवरी 26 -- गोमिया, प्रतिनिधि। हाड़ी जाति विकास मंच की ओर से गोमिया प्रखंड अंतर्गत भव्य पगड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के प्रतिभावान युवाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल हरी व महासचिव राजू हरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वांग ग्राम अध्यक्ष सूरज हरी को को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कोउपाध्यक्ष धनेश्वर हरी, सचिव रमेश हरी, कोषाध्यक्ष राजेश हरी, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष डब्लू हाड़ी, छड़ीदार विक्की हरी एवं संगठन मंत्री दीपक सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि समाज की एकता और शिक्षा ही विकास का आधार है। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने भी समारोह को...