कन्नौज, जनवरी 2 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में पड़ रही हाड़कंपाऊ ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने सरकारी धान खरीद व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम की मार और खरीद केंद्रों पर मौजूद अव्यवस्थाओं के कारण किसान केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। नतीजतन सरकारी खरीद लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है और किसान मजबूरी में प्राइवेट आढ़तियों को कम दामों पर धान बेचने को विवश हैं। जिले में धान खरीद के लिए कुल 22 क्रय केंद्र संचालित हैं, जिनमें खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 5 और एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। इसके बावजूद अब तक सिर्फ 12,414 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है, जबकि जिले का लक्ष्य 30,000 मीट्रिक टन रखा गया है। यानी लक्ष्य के सापेक्ष केवल 41.38 प्रतिशत खरीद ही पूरी हो पाई है। धान बिक्री के लिए 3,067 किसानों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.