घाटशिला, नवम्बर 26 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केशरदा ओवरब्रिज पर मंगलवार की शाम एक सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार कर सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए पिआरएम मेडिकल कॉलेज बारिपदा रैफर कर दिया। नंदू कालिंदी के परिजन घटना की सूचना पाकर रोते बिलखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचकर तुरंत बेहतर उपचार के लिए ले गए। बुधवार को बारिपदा स्थित पिआरएम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनका मृत्यु हो गया। मृत्यु की सूचना मिलने के बाद आस पड़ोस के लोगों में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। टोला के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार नंदू ऑटो रिक्शा चालक था वो कुछ काम से केर...