मधेपुरा, जनवरी 11 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। बाजार के हाट बाजार से अज्ञात चोरों ने शनिवार को एक बाइक चुरा लिया। नगर पंचायत वार्ड नौ निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने थाना में बाइक चोरी होने के संबंध में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि शनिवार को दिन के करीब चार बजे उन्होंने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर प्लस बाइक मारवाड़ी अग्रसेन धर्मशाला रोड स्थित गुदरी हाट, वार्ड आठ के पास खड़ी कर सब्जी खरीदने गए थे। जब कुछ देर बाद वापस लौटे तो मौके से उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने बताया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 43 यू 1640 है। बाइक की काफी खोजबीन करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ। घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...