चाईबासा, दिसम्बर 18 -- चाईबासा। हाट गम्हरिया के बलांडिया लेंम्पस में धन की खरीद केंद्र का उद्घाटन पंचायत मानकी ज्योतिन बिरुवा तथा प्रखंड के विकास पदाधिकारी साल्कू हेंब्रम, अंचल अधिकारी ऋषि देव कमल लेंम्पस अध्यक्ष लादुरा लागुदुरा, लगुरी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद सिंकू ने किया। मौके पर प्रखंड तकनीक प्रबंधक प्रदीप ठाकुर, सहायक तकनीक प्रबंधक अमित कुमार और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। इस दौरान 200 क्विंटल धान की खरीदारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...