खगडि़या, मार्च 7 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी रेलवे जंक्शन में जीआरपी ने गुरुवार को सियालदह से सहरसा जा रही हाटेबाजारे एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। गुप्त सूचना पर जीआरपी द्वारा की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली। शराब की खेप ट्रेन के विकलांग बोगी से सटे जेनरल डिब्बा के नीचे तहखाना में छिपाकर रखा गया था। बरामद शराब 408 पीस बताया जा रहा है। जिसमें 340 पीस फ्रूटी पैक, आठ पीस बोतल में व 60 पीस केन में बीयर था। कार्टन में पैक शराब बोरा में बंद था। होली पर्व को लेकर बंगाल से शराब की खेप लाए जाने की बात बतायी जा रही है। ट्रेन के मानसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के लाइन नंबर पांच खड़ी होते ही जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार रजक पुलिस बलों के साथ हरकत में आ गए। काफी खोजबीन के बाद अचानक जेनरल बोगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.