सहरसा, जनवरी 17 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। हाटी पंचायत के ऐराजी कठुआर, देवका व सत्तासी टोला गांव में कोसी नदी की तेज कटाव की चपेट में आने से बीते साल चार दर्जन से अधिक घर नदी में विलीन हो गया था। नदी के तेज बहाव में बड़े पैमाने पर परिवारों को विस्थापित होना पड़ा था। गांव के समीप कोसी नदी की तेज हों रही कटाव की जद में आ रही फसल से किसानों बड़े पैमाने पर फसल का नुकसान हो रहा है। कटाव की बढ़ रफ्तार से गांव में बसे परिवारों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा जल संसाधन विभाग से कटाव रोधी कार्य शुरू करने की मांग उठाई जा रही है। पंसस संगीता कुमारी द्वारा जिला प्रशासन व स्थानीय सांसद विधायक से कोसी नदी की तेज कटाव से बचाव को लेकर पहल करने की मांग किया गया है। सांसद दिनेश चंद्र यादव द्वारा मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को गांव में बढ़ रहे कटाव रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.