भभुआ, फरवरी 2 -- नगर पंचायत व पथ निर्माण विभाग की उदासीनता से राहगीर परेशान जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से दिन प्रतिदिन बिगड़ रही स्थिति (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। भभुआ से चकिया जाने वाले स्टेट हाईवे मार्ग पर स्थित हाटा बाजार में घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर लगातार फैल रहा है। उचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह पानी सड़क को क्षतिग्रस्त कर रहा है। लोगों की आवाजाही में रोजाना परेशानी बढ़ती जा रही है। हाटा बाजार भले ही नगर पंचायत क्षेत्र में आता हो, लेकिन सड़क स्टेट हाईवे विभाग के अधीन है। हालांकि पथ विभाग के अधिकारियों ने खुदाई कर जलनिकासी का प्रबंध करने के लिए दो बार प्रयास किया। लेकिन, स्थानीय कुछ लोगों के विरोध की वजह से उन्हें जेसीबी व मजदूर लेकर लौट जाना पड़ा था। स्थानीय दुकानदारों में रवि कुमार, बेचन यादव, विमलेश कुम...