चाईबासा, अगस्त 12 -- चाईबासा। भाजपा हाटगम्हरिया मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोम्बा ने किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हाटगम्हरिया फॉरेस्ट गेस्ट हाउस चौक से किया गया और पूरा बाजार भ्रमण करते हुए बैंक चौक पर यात्रा का समापन हुआ। चंद्रमोहन तियु ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारे देश की स्वतंत्रता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने आम लोगों को 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, प्रभारी चंद्र मोहन तीयू, ब्रजमोहन चतोम्बा, अभिजीत गागराई, देवेंद्र कुम्हार, दुर्गावती बोयपाई, सुमन गागराई,धीरज सिंह समेत कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...