चाईबासा, जनवरी 11 -- जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया और आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात हाटगम्हरिया प्रखंड के केंदपोसी गांव में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड ने तीन स्कूल भवनों के साथ तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि झुंडमें 20 जंगली हाथी थे जो बाद में पांच अलग-अलग समूहों में बंटकर देर रात आबादी वाले इलाके में गांव में घुस गये। हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। सबसे पहले हाथियों ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुनुमगुटू को निशाना बनाया। विद्यालय के रसोईघर और चावल भंडारण कक्ष को तोड़कर वहां रखा गया बच्चों का मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का चावल पूरी तरह से चट कर लिया। विद्यालय भवन को भारी क्षति पहुंच...