चाईबासा, दिसम्बर 18 -- चाईबासा।हाटगमहरिया थाना अंतर्गत महती साइ गांव निवासी 29 वर्षीय सुखराम सिंकु की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में मृतक स्नान करने के लिए गांव के तालाब में गया था। नहाने के दौरान अचानक को पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस समय वह तालाब स्नान कर रहा था ,वहां एक लड़का पहले से बैठा था। उसी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिया। इसके बाद ग्रामीण तालाब में आकर शवको बाहर निकाला। घटना की सूचना है हाटगमहरिया पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना बनाकर घटनास्थल पर आई और शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टपोनाल करने के लिए सदर अस्पताल लाइ। परिजनों ने बताया कि स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.