मिर्जापुर, जनवरी 1 -- जिगना। क्षेत्र के विजयपुर गांव में बीती रात तकिया दरगाह पर हाजी मुल्हिम शाह दाता रहमतुल्हाह अलैह का 102वां सालाना उर्स मेला जोश-खरोश के साथ संपन्न हुआ। तकिया दरगाह पर उर्स मेला में आने वाले जायरीनों ने मजार शरीफ पर सिन्नी और चादर चढ़ाकर अपनी मुराद पूरी होने की मनौती मानी। कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आजाद ने उर्स मेला के बारे में बताया कि हाजी मुल्हिम शाह दाता रहमतुल्हाह अलैह के उर्स मेला में हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया जाता है। मेले में कौव्वाल पार्टी ने कव्वाली पेश किया जिसका जायरीनों ने लुत्फ उठाया। महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ मेला देखने के लिए आते हैं। तकिया दरगाह मस्जिद को सुंदर रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। गद्दीनसीन हाफिज उजैर खान अध्यक्ष मोहम्मद आजाद, सचिव मोहम्मद सोयेब, गुलाम रसूल उर्फ लाला भाई, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.