हाजीपुर, सितम्बर 29 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर बाजार स्थित गांधी चौक हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर जाम लगने की समस्या बढ़ती जा रही है। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रशासन से संपर्क भी किया गया। वहीं 20 सूत्री की बैठकों में भी इस पर काफी चर्चा हो चुकी है। इसके बावजूद जाम को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। फिलहाल दुर्गा पूजा को लेकर भी काफी जाम लग रहा है। जिससे आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन हाथ पर हाथ रख बैठ आराम कर रहे हैं। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पर चलना मुश्किल होता है। जिससे आए दिन राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं जाम की स्थिति में आम जनमानस को ही जाम मुक्त कराने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.