हाजीपुर, फरवरी 10 -- बिहार की राजधानी पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लग गया है। मंगलवार रात को गांधी सेतु पर गाड़ियां रेंगते हुए चल रही हैं। इससे हाजीपुर से पटना जाने में दो घंटे से भी अधिक समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि पटना स्थित जीरो माइल पर गाड़ियां धीरे-धीरे निकल रही हैं। इससे गांधी सेतु पर हाजीपुर से पटना लेन में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी सेतु पर पासवान चौक से जीरो माइल तक वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष ने कहा कि गांधी सेतु पर पूर्वी लेन में रात 9 बजे के बाद से भीषण जाम है। हालांकि, पश्चिमी लेन पर गाड़ियां आसानी से आ-जा रही हैं। वैकल्पिक रास्ता- अगर आप रात में हाजीपुर से पटना की तरफ सफर करना चाह रहे हैं और गांधी सेतु पर भीषण जाम की स्थिति है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.