हाजीपुर, सितम्बर 2 -- वैशाली। सं.सू. नेपाल सरकार के कानून, न्याय तथा संसदीय कार्यमंत्री अजय कुमार चौरसिया ने कहा कि हाजीपुर और नेपाल का गहरा रिश्ता है। इसका जीता जागता उदाहरण हाजीपुर स्थित नेपाली छावनी मंदिर है। मंत्री ने कहा कि भारत के बीच उत्पन्न समस्याओं का समाधान आपसी समझदारी से किया जाना चाहिए। मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी, नेपाल द्वारा बीरगंज में नेपाल-भारत क्रॉस बॉर्डर मीडिया कंक्लेव 2025 को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समन्वय और सहयोग के माध्यम से ही विवादों को समाप्त करना होगा। दोनों देशों के बीच सदियों से सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन उन्हें भी आपसी समझदारी से ही हल करना चाहिए। मंत्री ने आगे कहा कि नेपाल और भारत की जनता के बीच का संबंध दुनिया मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.