दुमका, सितम्बर 6 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बिहार, हाजीपुर रेलवे डिवीजन के जीएम छत्रताल सिंह ने सपरिवार शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ का पूजा-अर्चना किया। बासुकीनाथ के पंडित कुंदन पत्रलेख ने अपने सहयोगियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गर्भगृह में षोडषोपचार विधि से पूजा कराया। दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस, गंगाजल आदि से पंचामृत स्नान कराया। फौजदारी बाबा का पूजन कराने के बाद माता पार्वती, काली माता व पीतांबरा भगवती राजराजेश्वरी माता बगलामुखी के मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना कराया। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, मुंशी कुंदन सिंह आदि मौजूद थे। फोटो5दुमका-232, कैप्सन-बासुकीनाथ मंदिर में आरती करते जीएम छत्रताल सिंह व अन्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.