भागलपुर, फरवरी 2 -- कजरैली, संवाददाता। संत रविदास जयंती के अवसर पर सजौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में सत्संग का कार्यक्रम आयोजित हुआ। संत कबीर कुटी कटारा खानपुर से मनोज बाबा व महर्षि मेंही आश्रम से पहुंचे सुबोध बाबा के द्वारा संत रविदास के विचारों को आत्मसात कर जीवन सफल बनाने की बात कही गई। गांव के प्रसिद्ध लोक गायक शांति दास के द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...