हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र चिराग पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सह केंद्रीय मंत्री, ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न निजी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे देसरी प्रखंड के खोक्सा कल्याण पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश साह के भाई के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद महनार प्रखंड के विशनपुर में श्याम पासवान के सुपुत्री की विवाह समारोह में भी शामिल होकर आशीर्वाद प्रदान किया। इसके उपरांत महुआ प्रखंड के लक्ष्मीपुर हरपुर जादो में सरोज पासवान के पिताजी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। भगवानपुर प्रखंड के हासी केवल जानकीपुर में पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ...