मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। हाजीपुर बाइपास के समीप पहाड़पुर में शनिवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू मुजफ्फरपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां राहगीर व आसपास के लोग जुट गए। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व जांच की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल भेजा। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सोनू के घर पर चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस...