शामली, नवम्बर 6 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा में क़ासिम पुत्र इस्लाम ने चचेरे भाई जैद पुत्र जमशेद पर जमीन के ठेके के रुपये न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।क़ासिम के अनुसार, ठेके के लेन-देन के बावजूद जैद रुपये देने से इंकार कर रहा है और गंभीर धमकियां दे रहा है, जिसमें उसके बीमार पिता की हत्या कर उसे फंसाने की बात भी शामिल है। इससे क़ासिम और उसका परिवार डर के साए में है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच के बाद दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.